
खटीमा: उत्तराखंड में दो दिन की भारी बारिश से आई आपदा का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्र में हैं. ग्राउंड जीरो पर जाकर वह राहत और बचाव कार्य का मुआयना कर रहे हैं.
बुधवार की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के प्रतापपुर व पकड़िया समेत तमाम गांवों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
यह भी पढ़े 👉 बैंक ऑफ इंडिया में 10वीं और आठवीं पास के लिए निकली भर्ती, देखें सैलरी और योग्यता
मुख्यमंत्री धामी बुधवार को खटीमा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ खटीमा के पकड़िया क्षेत्र का दौरा किया। बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर नुकसान का अध्यापक जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। सरकार आपदा राहत कार्य में जुटी हुई है। हर किसी को मदद की जाएगी।