हिमालय प्रहरी

मेयर उषा चौधरी ने सुलभ शौचालय का किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -

काशीपुर। काशीपुर की मेयर उषा चौधरी ने जीजीआईसी रोड पर बने नवनिर्मित सुलभ शौचालय का शुभारंभ किया इस दौरान नगर आयुक्त विवेक राय एवं नगर निगम के पार्षद मौजूद रहे।जहां जीजीआईसी रोड पर सुलभ शौचालय का शुभारंभ करते हुए मेयर उषा चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश भर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत युद्ध स्तर पर शौचालय के निर्माण कराए जा रहे हैं ताकि लोग खुले में शौच ना जाए।

इस दौरान नगर आयुक्त विवेक राय ने कहा कि खुले में शौच से विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है इसलिए हमें खुले में शौच ना जाकर अपने घरों में शौचालय का प्रयोग करना चाहिए या सार्वजनिक स्थानों में बने सुलभ शौचालय का प्रयोग करना चाहिए। इस दौरान मेयर उषा चौधरी , नगर आयुक्त विवेक रॉय पार्षद राजू सेठी पार्षद मनोज जग्गा सहित  नगर निगम के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version