हिमालय प्रहरी

मोबाइल के टावर पर कार्य कर रहे युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर निवासी एक युवक की मोबाइल के टावर पर कार्य करते समय करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है मृतक महुआखेड़ागंज स्थित एक मोबाइल कम्पनी के टावर पर आज सुबह काम करते समय करंट लगने से पूरी तरह से झुलस गया था आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया परंतु अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम हाथीपुर बहाउद्दीन, बिलारी जिला मुरादाबाद निवासी गौरव चौधरी (28 वर्ष) पुत्र मेघराज सिंह यहां काशीपुर में वैशाली कालोनी में एक किराए के मकान में रहकर महुआखेड़ागंज में स्थित एक मोबाइल कम्पनी के टावर पर काम करता था। आज सुबह करीब 4ः30 वह टावर पर बैटरी लगा रहा था। इस बीच करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक विवाहित था और उसके एक वर्ष का पुत्र कृष्णा व एक तीन साल की बेटी सिया है। हादसे के बाद उसके परिजनों के रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version