हिमालय प्रहरी

मौसम विभाग ने प्रदेश के इन तीन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

खबर शेयर करें -

देहरादून: पहाड़ों में लगातार बारिश का दौर जारी है. इसके चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. मानसून सीजन में पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. वहीं देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के अनेक जगहों में गरज के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आज विशेषकर नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद के अनेक स्थानों में गरज और चमक के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका जताई है. साथ ही विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बात राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के शेष अन्य मैदानी जनपदों की करें तो प्रदेश के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में भी आज कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है.

Exit mobile version