पूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता के पदाधिकारीयो ने आज माननीय सांसद महोदय श्री अजय भट्ट जी से भेंट वार्ता की और जिला स्तरीय कमेटी से बिंदुखता राजस्व गांव का संयुक्त दावा 2 महीने पहले स्वीकृत होने के बाद भी सरकार द्वारा अभी तक राजस्व गांव की अधिसूचना जारी नहीं की गयी। इसके संदर्भ में माननीय सांसद महोदय को एक ज्ञापन सोंपा ।
महोदय द्वारा पूर्ण आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द सरकार द्वारा राजस्व गांव की अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए जाएंगे।
हमें सरकार से पूर्ण विश्वास है कि बिंदुखता क्षेत्र वासियों की सदियों पुरानी समस्या को मध्य नजर रखते हुए राजस्व गांव की अधिसूचना जल्द ही करेंगे पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन खिलाफ सिंह दानू कैप्टन प्रताप सिंह कैप्टन इंद्र सिंह और सूबेदार मेजर रणजीत सिंह गढ़िया जी इस भेंट वार्ता में उपस्थित रहे।
