हिमालय प्रहरी

रामनगर के रहने वाले 5 युवकों की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

खबर शेयर करें -

रामनगरः नैनीताल के रामनगर निवासी 5 युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब युवक यूपी के बिलग्राम शरीफ जा रहे थे. बताया जा रहा है कि यह हादसा यूपी के शाहजहांपुर के पास हुआ.घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, बीती रात रामनगर से 10 लोग 2 कारों में सवार होकर उत्तर प्रदेश के बिलग्राम शरीफ के लिए रवाना हुए थे. जिसमें से एक कार आज सुबह शाहजहांपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें सवार 5 युवकों की मौत हो गई. जबकि, दूसरी कार में सवार 5 लोग सुरक्षित हैं.

बताया जा रहा है कि हादसे में रामनगर के मोहल्ला गूलरघट्टी और खताड़ी 5 लोगों की मौत हुई है. जिनक नाम फरीद, शगीर, इमरान, मुजामिल और ताहिर है. सभी विवाहित थे, जो अपने पीछे पूरा हंसता खेलता परिवार छोड़ गए. मंगलवार को हुए दर्दनाक मौत सड़क हादसे में शहर के पांच युवकों की मौत हो जाने के बाद रामनगर में शोक की लहर है.

Exit mobile version