रामनगर: नैनीताल जनपद के रामनगर में एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है. एक युवक ने अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगी महिला के बाल काट दिए. जिसके बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में एक महिला अपने इलाज के लिए अस्पताल आई थी. महिला डॉक्टर को दिखाने के लिए पर्ची की लाइन में खड़ी हो गई. लेकिन इसी दौरान उसके साथ हैरान करने वाली घटना घटित हो गई. पर्ची की लाइन में ही खड़े एक युवक ने महिला के बाल काट दिए और मौके पर मौजूद लोग हक्का-बक्का रह गए.
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 354 अभियोग के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया. वहीं मामले में एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है. उन्होंने बताया कि युवक रामनगर के टांडा क्षेत्र का रहने वाला है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें