हिमालय प्रहरी

रामनगर पुलिस ने चुटकियो में ढूढ़ निकाला महिला का ग़ुम हुआ 80 हजार का मोबाइल

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, रामनगर। रामनगर पुलिस ने शादी समारोह में गुम हुआ महिला का 80 हजार रुपए का फोन चुटकियो में ढूढ़ कर महिला को सुपर्द किया। अपना फोन सकुशल पाकर महिला ने रामनगर पुलिस का आभार प्रकट किया


बताते चले कि बीती रात नगमा पत्नी चरती निवासी प्रकाश सिटी काशीपुर हाल निवासी गुल्लरघट्टी रामनगर जो शादी समारोह में सम्मिलित होने कार्बेट मोटल होटल तेलीपूरा रोड रामनगर आयी थी उनके द्वारा डायल 112 में सूचना दी गई कि मैं शादी समारोह में सम्मिलित होने कार्बेट मॉटल होटल तेलीपूरा रोड रामनगर आयी थी जहां मेरा पर्स गुम हो गया है जिसमें मेरा फ़ोन सैमसंग गैलेक्सी एस 22 जिसका मूल्य 80,000 ₹ है व अन्य क़ीमती सामान भी मौजूद हैं जो गुम हो गया है सूचना पर थाना रामनगर से डायल 112 में नियुक्त कांस्टेबल संजय दोसाद व कांस्टेबल अनिल चौधरी तत्काल मौक़े पर गए होटल की समस्त CCTV कैमरे चैक किये गये व लगभग एक घंटे के अंतराल में कड़ी मेहनत के बाद पर्स जिसमें फ़ोन व अन्य क़ीमती सामान बरामद कर कॉलर नगमा को थाना रामनगर बुलाकर प्रदान किया गया। जिस पर नगमा द्वारा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की भूरी भूरी प्रशंसा कर आभार प्रकट किया।

Exit mobile version