हिमालय प्रहरी

रामनगर : बजरंग दल के अध्यक्ष को बंधक बनाकर पीटने का मामला आया सामने, जांच शुरू

खबर शेयर करें -

रामनगर: बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष सूरज चौधरी को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है. मामले में पीड़ित सूरज ने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद ही रामनगर पुलिस मुकदमे की कार्रवाई करेगी.

मामले में ग्राम पापड़ी निवासी सूरज चौधरी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी. जिसमें उन्होंने बताया कि बीते कुछ माह पूर्व पीरूमदारा निवासी एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था. मामले में उसने पीड़िता की मदद कर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था.

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समय पूर्व पीड़िता ने आरोपी पक्ष के साथ समझौता कर लिया. जिसके बाद से आरोपी पक्ष उसके साथ रंजिश रखने लगे. जिसके बाद एक युवती और तीन अन्य लोगों ने सूरज को दुष्कर्म पीड़ित युवती के घर बुलाकर बंधक बना लिया और सभी ने उसके साथ जमकर मारपीट की. साथ ही जान से मारने की धमकी दी.

एसपी सिटी हरबन सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है. दोनों तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Exit mobile version