रामनगर: सोमवार देर रात ग्राम सांवल्दे क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी.
रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि सांवल्दे पश्चिम निवासी भोपाल सिंह बिष्ट उर्फ रोहित (30 वर्ष) का शव सोमवार की रात लगभग 12 बजे उसके घर से कुछ दूरी पर संदिग्ध अवस्था में मिला. मृतक के गले पर धारदार हथियार के निशाने थे. शव का आज पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा. परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. वहीं मृतक के पिता मोहन सिंह ने कहा उनका पुत्र नशे का आदी था. उन्होंने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें