हिमालय प्रहरी

रामनगर सीट से हरीश रावत आएंगे मैदान में, रणजीत को छोडऩा पड़ सकता है रण

खबर शेयर करें -

नैनीताल: हरक सिंह रावत के कांग्रेस में एंट्री के बाद एक और सवाल उत्तराखंड के सियासी गलियारों में तेजी से चल रहा है और वह है रामनगर की हॉट सीट।

आखिर कांग्रेस किस को रामनगर की हॉट सीट पर उतारेगी। यह बड़ा सस्पेंस है। सूत्रों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के रामनगर सीट से चुनाव लड़ने के पूरे-पूरे चांस हैं मगर इस सीट पर रणजीत रावत भी अपना हक जता रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के सामने यह बड़ी चुनौती आकर खड़ी हो चुकी है।कांग्रेस ने लंबे इंतजार के बाद शनिवार रात 53 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

रामनगर और सल्ट सीट पर अभी पत्ते नहीं खोले हैं। वहीं हरदा को रामनगर से चुनाव लड़वाने के पक्ष में खुद हाईकमान भी है। ऐसे में रणजीत रावत के हाथ से रामनगर की सीट धीरे-धीरे जाती हुई दिखाई दे रही है। अब कांग्रेस रणजीत रावत को रामनगर की बजाय सल्ट से चुनाव लड़ने के लिए मना रही है। दरअसल कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। लेकिन सल्ट और रामनगर में अभी प्रत्याशी नहीं तय किए हैं।

ऐसे में रामनगर सीट के ऊपर हाई कमान हरीश रावत को चुनाव लड़वाना चाहता है मगर यह सीट रणजीत रावत भी छोड़ना नहीं चाहते हैं। इस सीट पर कभी एक दूसरे के करीबी रहे रणजीत रावत और हरीश रावत दोनों दावा जता रहे हैं। हालांकि कांग्रेस रामनगर और सल्ट की दो सीट पर दावेदार कौन होगा यह तस्वीर भी एक-दो दिन में साफ कर देगी मगर यह तो तय है कि इस सीट से जिसको भी टिकट मिलेगा उसके बाद अन्य प्रत्याशी शत प्रतिशत हंगामा खड़ा करेगा।

Exit mobile version