हिमालय प्रहरी

रामनगर : हाथी ने घर के बाहर खड़ी दरोगा की स्कार्पियो में की तोड़फोड़

खबर शेयर करें -

रामनगर के मोहान में रविवार रात हाथी ने दरोगा की कार क्षतिग्रस्त कर दी और एक चाय की दुकान में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने घटना की जानकारी ली।

मोहान चौकी में तैनात दरोगा विनोद कुमार घई रविवार रात आईएमपीसीएल फैक्टरी के पास अपने आवास पर सोए हुए थे।

रात के समय एक हाथी ने आवास के बाहर खड़ी दरोगा की स्कार्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं बगल में चाय की दुकान भी तोड़ डाली। क्षतिग्रस्त कार सुबह के समय देखी गई। रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि वह क्षेत्र हाथी कॉरिडोर है और वहां पर हाथियों को आना जाना लगा रहता है। हाथियों के रास्ते में यदि कोई अवरोध आता है तो वह उसे हटा देते हैं। उन्होंने क्षेत्र में राहगीरों और ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा है।

Exit mobile version