हिमालय प्रहरी

रामलीला के मंच पर बार-बालाओं के डांस को रोकना दरोगा को पड़ा भारी

खबर शेयर करें -

आजमगढ़। रामलीला के मंच पर बार-बालाओं के डांस को रोकने गए दरोगा और सिपाहियों को आयोजकों के उकसाने पर उपस्थित लोगों की भीड़ ने रामलीला से दौड़ा दिया। किसी तरह से दरोगा और सिपाहियों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़े 👉 अलर्ट , सोमवार को बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल, पर्यटकों को भी सतर्क रहने की अपील, देखे क्या है कारण
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष पुलिस कप्तान की भूमिका में दिखे। उन्होंने दारोगा को लाइन हाजिर करने की घोषणा कर दी। दरअसल देवगांव कोतवाली क्षेत्र के देवगांव कस्बे में रात रामलीला का मंचन चल रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। रामलीला के मंच पर बार-बालाएं डांस कर रही थीं। इसी दौरान देवगांव कोतवाली के दरोगा और सिपाही वहां गश्त करते हुए पहुंच गए। बार-बालाओं का डांस देखकर दरोगा ने आयोजक से डांस रोकने के लिए कहा। इसी दौरान आयोजको ने वहां मौजूद सैकड़ों की संख्या में लोगों को उकसा दिया। जिसके बाद भीड़ और पुलिसकर्मियों की बहस होने लगी। मामला बिगड़ता देख दारोगा व पुलिसकर्मी वहां से निकलने की कोशिश करते कि भीड़ ने उन्हे खदेड़ लिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
यह भी पढ़े 👉 पति के बाद प्रेमी से भी की बेवफाई, गर्दन काटकर हुई हत्या
जानकारी होने के बाद भाजपा के लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय मौके पर पहुंचे और वे भी रामलीला समति के सदस्यों के साथ हो लिए। बताया जा रहा है कि वह भाजपा जिलाध्यक्ष कम और पुलिस कप्तान की भूमिका में ज्यादा नजर आये। उन्होंने रामलीला मंच से दारोगा को लाइन हाजिर करने की घोषणा भी की। फिलहाल बाद में मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने किसी तरह से मामले को शांत करा दिया है।

Exit mobile version