हरिद्वार पुलिस ने शुक्रवार 24 जून की रात रुड़की में एक महिला और उसकी छह साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले पांच अभियुक्तों को सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद की है। पुलिस टीम की इस कामयाबी पर 50 हजार के इनाम की घोषणा की है।
इस केस में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के एक नेता समेत मुजफ्फरनगर और सहारनपुर निवासी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हरिद्वार एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का पर्दाफाश किया है।
एसएसपी ने बताया कि, 24 जून की रात वारदात होने के बाद बदहवास हालात में महिला अपनी बच्ची के साथ पुलिस थाने पहुंची थी। महिला केवल एक आरोपी सोनू का नाम बता सकी थी। इसके बाद पुलिस को एक सफेद रंग की ऑल्टो कार का पता चला, पुलिस ने केवल इन दोनों सुबूतों को हथियार बनाकर रात-दिन एक करते हुए 6 दिन के अंदर ही हैवानों को धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार, घटना के दिन महिला और उसकी बेटी को सोनू नाम के युवक ने अपनी बाइक से कलियर से लिफ्ट देने के लिए बैठाया था। रास्ते में उसने महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर उससे रेप किया। इस दौरान ऑल्टो कार सवार चार लोग वहां पहुंचे जिन्हें देखकर सोनू वहां से भाग गया। कार सवार लोगों ने महिला और उसकी बेटी को जबरन गाड़ी में बैठाया और मुख्य रास्ते से अंदर की ओर खेतों में ले जाकर गैंगरेप किया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिसके बाद अभियुक्त मां-बेटी को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए थे।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि एक आरोपी महक सिंह उर्फ सोनू निवासी इमली खेड़ा, कलियर पिछले शुक्रवार को मां बेटी को कलियर छोड़ने की बात कह कर अपने साथ बाइक में बैठा कर ले गया। रास्ते में उसने सुनसान स्थान पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी राजीव तोमर को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसी के गांव का सुबोध भी था। अन्य आरोपी सोनू और जगदीश निवासी साल्हापुर थाना देवबंद , सहारनपुर को भी घटना में शामिल होना पाया गया। आरोपियों ने बताया कि महिला के साथ सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया। उसकी बच्ची के साथ कार में दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने वह उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए।
छानबीन से पता चला कि ऑल्टो कार राजीव उर्फ विक्की तोमर (पुत्र ब्रहमपाल निवासी ग्राम बेलडा थाना भोपा जिला मुज्जफरनगर यूपी) के नाम पर पंजीकृत है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य टीमों से सूचना व मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर दो लोगों- राजीव उर्फ विक्की तोमर (उम्र. 46 वर्ष) व सुबोध (उम्र 30 वर्ष, पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी बेलडा थाना भोपा जिला मुज्जफरनगर) को पकड़ा गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें