हिमालय प्रहरी

रुद्रपुर के लिए नासूर बने हजारों टन कुढ़े के पहाड़ से मुक्ति दिलाने वाले डीएम उदय राज सिंह की चारो ओर हो रही प्रशंसा, लखनऊ के मुख्य नगर आयुक्त के पद पर रह कर वहां के 20 लाख टन कुढ़े के पहाड़ को भी हटाकर बनाया था कीर्तिमान

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा।रुद्रपुर। रुद्रपुर के किच्छा रोड पर वर्षों से शहर का नासूर बने कूड़े के पहाड़ को आखिरकार जिला प्रशासन ने हटा ही दिया। ऐसे में वहां रह रहे हजारों लोगों ने राहत की सांस ली तो वही इस गंदगी के ढेर से मुक्ति दिलाने वाले डी एम उदयराज सिंह की पूरे प्रदेश में काफी प्रशंशा हो रही है।

 

आपको बताते चलें कि रुद्रपुर शहर के सौंदर्य करण की बात की जाए तो रुद्रपुर के किच्छा रोड पर बना हजारों टन कुढ़े का पहाड़ रुद्रपुर की सुंदरता पर धब्बा लग रहा  था ऐसे में रुद्रपुर के जिलाधिकारी के रूप में उदय राज सिंह ने जब अपना पदभार ग्रहण किया तो रुद्रपुर के लिए नासूर  बन चुके इस कूड़े के पहाड़ को मात्र छः माह में ही खत्म कर रुद्रपुर को आदर्श नगर बनाने का प्रयास किया वहीं विकास के भी कई रास्ते खोल दिए।डीएम उदय राज सिंह ने बताया कि काफी वर्ष पूर्व जब वह लखनऊ के नगर आयुक्त थे तो इस प्रकार की  समस्या वहां भी उनके सामने आई थी। जहां लखनऊ शहर में 20 लाख लाख टन कूड़े का ढेर एकत्र था, जिसे उन्होंने एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया और एक वर्ष के भीतर 20 लाख टन कूडे का ढेर साफ कर दिया। यह कूड़ा एक लाख टन था। डीएम उदयराज ने कहा कि अब नए कूड़े से निपटने ऐप पर पढ़ें डीपीआर तैयार किया जा रहा है जिसके लिए किच्छा में स्थान चिन्हित कर लिया है। शीघ्र ही यह योजना अमल में लाई जाएगी और शहर को कूड़ा-करकट मुक्त किया जाएगा।

Exit mobile version