हिमालय प्रहरी

रुद्रपुर कोतवाली में तैनात एक कॉन्स्टेबल के साथ काशीपुर में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, केस दर्ज

खबर शेयर करें -

काशीपुर: उधम सिंह नगर के काशीपुर में कॉन्स्टेबल के साथ जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. रुद्रपुर कोतवाली में तैनात भवानीराम को काशीपुर के प्रभात कॉलोनी निवासी सुरेश बेलवाल और अल्मोड़ा की एक महिला के साथ मिलकर किसी दूसरे प्लॉट बेच दिया. मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

दरअसल, काशीपुर के रामनगर रोड स्थित रम्पुरा के शांतिनगर के रहने वाले भवानीराम वर्तमान में रुद्रपुर कोतवाली में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं. भवानीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मई साल 2018 को काशीपुर के प्रभात कॉलोनी निवासी सुरेश बेलवाल से 1260 वर्ग फिट का एक प्लाट खरीदा था, जब प्लॉट की रजिस्ट्री कराई तो प्लॉट की असली मालिक अल्मोड़ा निवासी मौंतुली देवी पत्नी चिन्तामणि ने उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी के नाम रजिस्ट्री करा दी.

भवानीराम के मुताबिक, इस प्लाट पर मकान बनने के एक वर्ष बाद काशीपुर क्षेत्र के कुछ लोग उसके पास आये और कहा कि यह उनका प्लॉट है. इस जमीन का खसरा नं.-2/ 3 है. भवानीराम का कहना है कि उसने आसपास के लोगों की रजिस्ट्री देखी तो वास्तव में खसरा नम्बर 2/3 था. तब अहसास हुआ कि सुरेश बेलवाल व मौतुली देवी ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है.

भवानीराम ने तहरीर में बताया कि इस बारे में सुरेश बेलवाल उसका कोई सहयोग नहीं किया. इसकी शिकायत एसपी काशीपुर से करने पर सुरेश बेलवाल के रिश्तेदार ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से फोन कर धमकी देते पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और कहा कि वो सचिवालय से बोल रहा है. वह उस मामले को रफा-दफा नहीं करने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी.

आरोप है कि सुरेश बेलवाल व मौंतुली देवी द्वारा भवानीराम व उसके परिवार वालों को लगातार डराया धमकाया जा रहा है, जिससे वह मानसिक रूप से पीड़ित हो गया है. आरोप है कि उसे रात में डोरबेल बजाकर परेशान किया जाता है. कांस्टेबल भवानीराम की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश बेलवाल व मौंतुली देवी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है.

 

Exit mobile version