हिमालय प्रहरी

रुद्रपुर : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर को हटा दिया गया

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उधम सिंह नगर जनपद के एसएसपी को हटा दिया गया है. उनकी जगह डीआईजी बरिंदर जीत सिंह को जनपद की कमान सौंपी गई है. इससे पहले भी बरिंदर जीत सिंह लोकसभा चुनाव में जनपद में शांतिपूर्वक चुनाव करा चुके हैं.

प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उधम सिंह नगर जनपद में बड़ी कार्रवाई की है. निर्वाचन आयोग ने जनपद के कप्तान दलीप सिंह कुंवर को हटा दिया है. उनकी जगह डीआईजी बरिंदरजीत सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. जनपद में आयोग की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है.

Exit mobile version