राजू अनेजा,लाल कुआं। रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने के बाद बैरियर के नीचे से निकलने वाले बाइक सवारों पर रेलवे प्रशासन सख्त होता नजर आ रहा है रेलवे सुरक्षा बल की टीम में आज 8 बाइक सवारों को रेल अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए अर्थ दंड वसूला गया।
शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा रेल अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन करने के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी तरुण वर्मा के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने आठ व्यक्तियों को रेलवे गेट संख्या 50 स्पेशल के बंद होने के पश्चात रेलवे गेट बैरियर के नीचे से निकलने वाले वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया जिन्हें रेलवे मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के समक्ष पेश किया गया और महोदय द्वारा सभी को जुर्माने के साथ से दंडित किया गया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी तरुण वर्मा ने कहा कि रेलवे अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाया जा रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।टीम में
रेलवे सुरक्षा बल लाल कुआं प्रभारी तरुण वर्मा ,
उप निरीक्षक नारायण सिंह ,
हेड कांस्टेबल दिनेश चंद ,कांस्टेबल दुर्गेश,
कांस्टेबल धर्मेंद्र,कांस्टेबल वीर सिंह शामिल रहे।
