राजू अनेजा, काशीपुर।रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक के घर पर दिनदहाड़े अज्ञात चोरो ने धावा बोल कर लाखो रुपये की नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया।पुलिस ने आरपीएफ प्रभारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
टांडा उज्जैन चौकी पुलिस को दी तहरीर में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी रणदीप कुमार ने कहा कि वह रेलवे कॉलोनी में आवास 76/ए में रहते है। बीते दिवस उनके बच्चे स्कूल गए हुए थे। दोपहर करीब 12.40 बजे उनकी पत्नी कविता बच्चों को स्कूल से लेने के लिए स्कूटी से गई और करीब सवा बजे बच्चों को लेकर स्कूल
से लौट आई। इस दौरान घर में घुसे से चोर अलमारी में रखे दो लाख रुपये व दो एंड्रायड मोबाइल चोरी कर ले गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।