
काषीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट का डायबिटीज फ्री चैकअप कैम्प सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन ब्रह्ममेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि टू डिफीट डायबिटीज प्रोजेक्ट के अन्तर्गत क्लब ने चन्द्रा पैट्रोल पम्प पर एक डायबिटीज चैकअप का फ्री कैम्प रखा जिसमें लगभग 135 लोगों की डायबिटीज एवं ब्लडप्रेशर चैक किया गया एवं आवश्यक परामर्श भी दिया गया। कैम्प में क्लब के पॉजिटिव हैल्थ चेयर डा. नरेश मेहरोत्रा एवं डा. इला मेहरोत्रा का उल्लेखनीय योगदान रहा। डायबिटीज से जंग लड़ने की मुहिम के तहत क्लब ने एक व्याख्यान का आयोजन किया जिसमें मुख्य व्याख्याता के रूप में नगर के नामी किडनी विषेशज्ञ डा. अभिशेक गोयल ने शुगर, किडनी एवं सम्बन्धित सावधानियों के लिए अत्यधिक लाभकारी बातें बताईं। आयोजन का शुभारम्भ पॉल हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण के साथ आरम्भ हुआ। संचालन डा. सोनल मेहरोत्रा ने किया। सचिव रो. पंकज भल्ला ने आगामी योजनाओं के विशय में बताया। इस अवसर पर रो. दीपक पुरी, रो. सूरूचि सक्सैना, सुरेन्द्र पाल, रो. अमृत ग्रोवर, रो. अंकुर टण्डन, डा. देवेन्द्र चन्द्रा, रो. कैलाश सहगल, पवन कपूर, राजीव रस्तौगी, बीएस सेठी, टीएस सोढी, सुभाष शर्मा, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, उमेश टण्डन, विनीत रावल, राजेश गुप्ता, बीएस सोढी, रो. मिनी अरोरा, कुलजीत सोढी, डा. तनु, मीना गुप्ता, आभा गुप्ता, कविता गुप्ता, वीना सहगल, राशि टण्डन, रेनू रावल, डा. यामिनी गुप्ता, डा. गुरप्रीत सोढी, गिन्नी सोढी, सुधा शर्मा, महेन्दर कौर, रूचि रस्तौगी, मीरा टण्डन आदि लोग उपस्थित रहे।