राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,कुनीधार ,मनीला अल्मोड़ा में आज दिनांक 20 सितंबर 2024 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महाविद्यालय की रोवर्स/रेंजर्स यूनिट तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया
जन जागरूकता रैली में महाविद्यालय के रोवर्स एवं रेंजर्स तथा महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया गया। रैली के माध्यम से महाविद्यालय के रोवर ,रेंजर्स एवं छात्र-छात्राओं द्वारा स्थानीय निवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
इस अवसर परमहाविद्यालय के रोवर रेंजर्स यूनिट समस्त छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई ।रैली महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर गोरखनाथ के मार्गदर्शन में निकाली गई।
रैली का संचालन एवं नेतृत्व रेंजर यूनिट लीडर डॉ संतोष पंसारी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ गार्गी लोहनी के द्वारा किया गया। रैली में महाविद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
