हिमालय प्रहरी

लखीमपुर खीरी हादसे में एक पत्रकार ने भी गवाई अपनी जान

खबर शेयर करें -

लखीमपुर खीरी।लखीमपुर खीरी
मामले में जहां किसानों की हुई मौत के बाद पूरे देश के किसान गुस्से में हैं वही कवरेज के दौरान हादसे में साधना न्यूज चैनल के पत्रकार ने भी अपनी जान गवा दी। साधना न्यूज चैनल के पत्रकार रमन कश्यप के शव की शिनाख्त पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे उनके पिता रामदुलारे ने की है। घटना के बाद से वह गायब थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निघासन निवासी पत्रकार रमन कश्यप उम्र 35 वर्ष किसानों के प्रदर्शन की कवरेज करने मौके पर पहुंचे थे। वह उस दौरान घटना स्थल के विजुअल्स ले रहे थे तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारी औऱ वे सड़क किनारे खाई में गिर गए। रमन कश्यप की दो छोटी बच्चियां है।

स्थानीय पत्रकार संगठनों में आक्रोश है। प्रेस जनलिस्ट आफ इंडिया के वरिष्ठ पदाधिकारी धीरज गुप्ता व शिशिर शुक्ला सहित सैकड़ों पत्रकारों ने शोक जताते हुए सरकार से मृतक पत्रकार के परिजनों को मुआवजा देने की अपील है।

Exit mobile version