बिहार के मुंगेर में पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलने के बाद पति ने कुछ ऐसा कर डाला, जिसे सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाएं। पति ने गुस्से में पत्नी के प्रेमी के हाथ पैर बांधकर उसका गला काट दिया, इसके बाद वो मौके से फरार हो गए । ये घटना 24 फरवरी की है, यहां जब लोगों ने युवक को इस हालत में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी ।
युवक पटना रेफेर
मौके पर पहुंची धरहरा थाना के पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, घायल युवक को यहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है । सदर डीएसपी नंदजी प्रसाद ने मामले में बताया कि उसकी पत्नी का रूपेश नामक शख्स के साथ अवैध संबंध है तो उसे गुस्सा आ गया । उसने गुस्से में रूपेश को मारने का प्लान बनाया । उसने अपने भाई के साथ मिलकर साजिश रची और रूपेश को अमझोर पहाड़ पर बुलाया । जैसे ही रूपेश वहां पहुंचा तो दोनों ने उसके हाथ और पैर बांधकर उसका गला काट दिया । दोनों आरोपी इसके बाद मौके से फरार हो गए । बड़ी बात ये कि जैसे-तैसे रूपेश खुद ही पहाड़ी से नीचे उतर आया और लोगों ने उसे घायलावस्था में देखते ही पुलिस को सूचित कर दिया।