हिमालय प्रहरी

लाइव शो में कांग्रेस प्रवक्ता बोलीं- राहुल होंगे PM पद के प्रत्याशी, मिठाई मंगाने लगे संबित पात्रा

खबर शेयर करें -

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे में कांग्रेस की हालत बेहद खराब दिखी। इसी मुद्दे को लेकर एक टीवी चैनल पर बहस हो रही थी। जिसमें कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर कहा कि वह 2024 में पीएम पद के प्रत्याशी होंगे। अलका लांबा की बात पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा मिठाई मंगाने लगे।

दरअसल, यह डिबेट ‘न्यूज़ 18 इंडिया’ समाचार चैनल के कार्यक्रम ‘आर – पार’ में हो रही थी। जिसमें अलका लांबा कहने लगीं कि हम अपने संगठन को राहुल गांधी के नेतृत्व में मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि 2024 में राहुल गांधी कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा होंगे। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पता है कि गांधी परिवार में अगर संघ और बीजेपी किसी से डरता है तो वह राहुल गांधी हैं।

अलका लांबा की बात पर संबित पात्रा हंसने लगें। वह ताली बजाकर कहने लगे कि मजा आ गया। बहुत ढेर सारी बधाई। उसके बाद वो कहने लगे कि जल्दी से मिठाई लाओ रे। राहुल गांधी 2024 में प्रधानमंत्री का चेहरा होंगे।

Exit mobile version