टिहरी: मंगलवार को गायब हुई नाबालिग लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की. पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी अलीम और अजरुदीन निवासी मंडावर बिजनौर को गिरफ्तार किया, साथ ही लड़की को ढूंढ निकाला. वहीं, लड़की का मेडिकल कराने पर पता चला की उसके साथ बलात्कार हुआ है.
बता दें कि नई टिहरी के बौराड़ी में अचानक एक 14 साल की लड़की मंगलवार को गायब हो गई, जिसे परिजनों ने काफी खोजा, लेकिन वह उसका पता नहीं चला. लापता लड़की के पिता ने नई टिहरी पुलिस थाने में उसकी लापता होने की सूचना दी. पुलिस ने दारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए लड़की की खोजबीन शुरू कर दी.
मामले में शक होने पर पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की. जिसके आधार पर पुलिस ने दो लड़के अलीम ओर अजरुदीन निवासी मंडावर बिजनौर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद लड़की को बौराड़ी से बरामद कर लिया. इसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया.
मेडिकल में बलात्कार की पुष्टि हुई है. मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी आरोपी शामिल हैं.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें