लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद, बलात्कार की पुष्टि

खबर शेयर करें -

टिहरी: मंगलवार को गायब हुई नाबालिग लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की. पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी अलीम और अजरुदीन निवासी मंडावर बिजनौर को गिरफ्तार किया, साथ ही लड़की को ढूंढ निकाला. वहीं, लड़की का मेडिकल कराने पर पता चला की उसके साथ बलात्कार हुआ है.

बता दें कि नई टिहरी के बौराड़ी में अचानक एक 14 साल की लड़की मंगलवार को गायब हो गई, जिसे परिजनों ने काफी खोजा, लेकिन वह उसका पता नहीं चला. लापता लड़की के पिता ने नई टिहरी पुलिस थाने में उसकी लापता होने की सूचना दी. पुलिस ने दारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए लड़की की खोजबीन शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  कनालीछीना में गुरु-शिष्य का रिश्ता तार-तार: हाईस्कूल की छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म; गर्भवती होने पर खिलाई गर्भपात की दवा, आरोपी गिरफ्तार

मामले में शक होने पर पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की. जिसके आधार पर पुलिस ने दो लड़के अलीम ओर अजरुदीन निवासी मंडावर बिजनौर को गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद लड़की को बौराड़ी से बरामद कर लिया. इसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

मेडिकल में बलात्कार की पुष्टि हुई है. मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी आरोपी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्सलीन की मौत पर उठे बड़े सवाल: हत्या या आत्महत्या? हाईकोर्ट के आदेश पर 19 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव