हिमालय प्रहरी

लालकुआं के जांबाज दरोगा मनोज चौधरी को डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे द्वारा बेस्ट एंप्लॉय के अवार्ड से किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लाल कुआं। क्षेत्र मे अपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखने तथा नशे और सट्टे के सौदागरों को जेल की हवा खिलाने वाले लाल कुआं के जांबाज दरोगा मनोज चौधरी को डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे द्वारा बेस्ट एंप्लॉय के अवार्ड से सम्मानित किया गया। एसआई मनोज चौधरी को बेस्ट एंप्लॉय के अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर कोतवाली परिसर में खुशी का माहौल व्याप्त है।


बताते चलें कि लाल कुआं कोतवाली में अपना चार्ज संभालने के बाद एसआई मनोज चौधरी को बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी मिलने के बाद दरोगा मनोज चौधरी ने क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई दरोगा मनोज चौधरी द्वारा लगातार क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाकर अवैध रूप से कच्ची शराब का धंधा करने वालों पर खुलकर मोर्चा खोला यही नहीं क्षेत्र में सट्टे के कारोबारियों पर कानून का डंडा चला कर जेल की हवा खिलाई। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए डीआईजी कुमाऊं परिक्षेत्र नीलेश आनंद भरणे द्वारा एसआई मनोज चौधरी को बेस्ट एंप्लॉय का अवार्ड से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया ऐसे ही मनोज चौधरी को सम्मानित किए जाने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर एवं कोतवाल संजय कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं अर्पित की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

Exit mobile version