लालकुआं: हल्द्वानी ग्राहक को डिलिवरी के लिए जा रही हुंडई वरुना कार की आगे चल रही ई रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद कार सड़क की किनारे झाड़ियों में घुस गई, दुर्घटना में ई रिक्शा सवार दो लोग घायल हो गए है, जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
बुधवार की दोपहर को बरेली से हल्द्वानी में ग्राहक को डिलिवरी के लिए वरूना कार लाई जा रही थी, लालकुआं डिपो नंबर पांच के पास कार आगे चल रहे ई रिक्शा संख्या यूके 04 ER – 1045 से टकरा गई, और सड़क किनारे खाई में जा घुसी, टक्कर इतनी जोरदार थी की कार के आगे के ईयर बैग खुल गए, और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ई रिक्शा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, दुर्घटना में ई रिक्शा सवार नई बस्ती निवासी सचिन व पाल स्टोन निवासी संजीव को छोटे आई है, जिन्हे उपचार हेतु हल्द्वानी भेजा गया है।