हिमालय प्रहरी

लालकुआं में नाबालिक के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें -

लालकुआं: नगर के श्रमिक कॉलोनी में परिजनों की गैरमौजूदगी में पड़ोसी किशोर ने नाबालिक बच्ची से जबरन दुष्कर्म किया। कर दिया जिससे बालिका की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद हल्द्वानी स्थित एसटीएच चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकी आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय के माध्यम से बाल सुधार गृह भेजा गया है।


शनिवार को नगर से‌ सटे एक श्रमिक बस्ती में निवास करने वाले श्रमिक व उसकी पत्नी काम में गये हुए थे। जबकी घर में उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री अकेले थी, इसी दरमियान दोपहर को पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर जबरन उनके घर में घुस गया, और बालिका को अकेला पाकर उससे जबरन दुष्कर्म कर डाला। जिससे पीड़िता की हालत बिगड़ गई। शाम को जैसे ही उसके माता-पिता घर पहुंचे उन्होंने घायल अवस्था में बदहवास बच्ची को तुरंत ही एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचा कर उसे भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों से पता चला कि बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने स्थानीय कोतवाली में पहुंचकर मामले की तहरीर दी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर किशोर को गिरफ्तार कर उसे बाल न्यायालय हल्द्वानी में प्रस्तुत किया। दोपहर बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर एवं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश उपनिरीक्षक रजनी आर्य द्वारा को दी गई है। पुलिस ने प्रकरण में आईपीसी की धारा 376, 452 एवं पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। सोमवार को पीड़िता की चिकित्सकीय जांच एवं मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Exit mobile version