हिमालय प्रहरी

लालकुआं : रहस्यमय ढंग से लापता हुई करिश्मा, परिवार ने कराई गुमशुदगी दर्ज

खबर शेयर करें -

लालकुआं। यहां निकटवर्ती क्षेत्र बलिया कॉलोनी निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई गई गुमशुदगी में लापता पुत्री करिश्मा की ढूंढ खोज की गुहार लगाई है पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश प्रारंभ कर दी है।


स्थानीय कोतवाली में दी गई गुमशुदगी की तहरीर में लापता युवती की मां गीता शर्मा द्वारा कहा गया है कि गत सुबह 7 बजे वाली ट्रेन से मैं रिश्तेदारी में मौत हो जाने पर रिछा गई थी, घर पर मेरी पुत्री करिश्मा थी। जो समय दिन के लगभग 10:30 बजे किसी को कुछ बताये बगैर घर से निकल गई थी। मेरी बड़ी पुत्री पिंकी शर्मा जो शादीशुदा है व पड़ोस में ही रहती है वो 10:30 बजे मेरी पुत्री को देखने आई थी, उसके बाद पिंकी दुकान चली गयी थी। उसके बाद से करिश्मा का कुछ पता नहीं कि वो कहां गयी है। मैं शाम को रिछा से लौट कर जब घर आयी तब पता चला कि करिश्मा घर से चली गयी है। उसी समय से मैं अपनी पुत्री करिश्मा को हर उस जगह ढूंढ खोज रही हूं जहां जहां उसके मिलने की संभावना है, लेकिन करिश्मा का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया हैं। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवती की तलाश प्रारंभ कर दी है।

Exit mobile version