हिमालय प्रहरी

लालकुआं : विधवा के साथ छेड़खानी का मामला आया सामने, मोबाइल और चेन भी छीनी

खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ में एक विधवा महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई. असफल होने पर महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. बदमाश ने पीड़ित का मोबाइल और गहने भी छीन लिए. पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

हल्दूचौड़ निवासी पीड़ित ने लालकुआं कोतवाली में छेड़खानी की तहरीर दी है. उसने आरोप लगाया कि गुरुवार को वह अपनी गौशाला से दूध लेकर डेयरी में दूध देने जा रही थी. इस दौरान पास के ही रहने वाले युवक मनोज कुमार ने उसके साथ छेड़खानी की. विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई. डंडे से की गई पिटाई से उसके सिर के अलावा हाथ में फ्रैक्चर हो गए हैं. यहां तक कि आरोपी उसका मोबाइल और गले की चेन छीन कर फरार हो गया है.

पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है. लालकुआं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Exit mobile version