बीजेपी ने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है ,बची हुई 11 सीटों में से 9 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं
हल्द्वानी से एक बार फिर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है , जबकि लालकुआं सीट पर नवीन दुमका को झटका देते हुए पार्टी ने मोहन सिंह बिष्ट को उम्मीदवार बनाया है देखिए किसे कहाँ से मिला टिकट …
वहीं, इस लिस्ट में पार्टी ने कई सीटिंग विधायकों के टिकट काट दिए हैं. जिन विधायकों का टिकट कटा है, उनमें झबरेड़ा से देशराज कर्णवाल, लालकुआं से नवीन दुम्का और रुद्रपुर से राजकुमार ठुकराल का नाम शामिल है, पार्टी ने इन सीटों पर नए चेहरों पर दांव खेला है.
गौरतलब है कि 20 जनवरी को बीजेपी ने उत्तराखंड में 59 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में भी 10 सीटिंग विधायकों के टिकट काट दिया गया था. वहीं, कई सीटों पर नये चेहरे को प्रत्याशी बनाने से बीजेपी में टिकट दावेदारों में नाराजगी देखी जा रही है.
पहली लिस्ट में बीजेपी ने खटीमा से पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार से मदन कौशिक को, पुरोला से दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री से केदार सिंह रावत, गंगोत्री से सुरेश चौहान, बदरीनाथ से महेंद्र भट्ट, थराली से भोपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, घनसाली से शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग से विनोद कंडारी, नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल, प्रताप नगर से विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू भैया और धनौल्टी से हाल ही में बीजेपी ज्वाइन करने वाले प्रीतम सिंह पंवार को टिकट दिया है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें