हिमालय प्रहरी

लालकुआं पुलिस ने हजारों रुपए की नकदी के साथ एक सट्टेबाज को रंगे हाथों दबोचा

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा । लाल कुआं में पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर की नजर लगातार क्षेत्र में सट्टे और नशे के कारोबार पर बनी हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने अवैध सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए नर्सरी गेट के सामने ट्रांसपोर्ट मार्केट में बने लकड़ी के खोखे में एक सट्टेबाज को रंगे हाथों दबोच लिया पुलिस ने उक्त सट्टेबाज के पास 10500 रुपए नगद एवं सट्टा पर्ची, डायरी मय पेन भी बरामद किया।

विगत कुछ दिनों से थाना लालकुआं क्षेत्र में अवैध सट्टे की खाईबाड़ी की गतिविधियों की सूचना पर कोतवाल संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी अभियान चलाते हुए नर्सरी गेट के सामने ट्रांसपोर्ट मार्केट में बने अभियुक्त के स्वयं के लकड़ी के खोके के पास एक संदिग्ध व्यक्ति जो सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया इस दौरान पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान लकड़ी के खोके के पास ट्रांसपोर्ट नगर से अवैध सट्टा पर्ची डायरी पेन व ₹10500 बरामद किए नाम पता पूछने पर गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम अतीक अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी ग्राम चंदौई कोतवाली पीलीभीत जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश उम्र 48 वर्ष बताया, जिसे जुर्म धारा 13जुआ अधिनियमएक्ट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर थाना लालकुआं पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।पुलिस टीम प्रमुख रूप से

उप निरीक्षक मनोज कुमार कांस्टेबल  राजेश कुमार कांस्टेबल  कमल बिष्ट कांस्टेबल त्रिलोक सिंह मेहता मौजूद रहे।

Exit mobile version