
राजू अनेजा।लालकुआं। विगत दिनों से क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बरसात के दौरान जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है भारी बरसात के चलते जहां नगर से सटे कई क्षेत्रों में भारी जल भराव के चलते बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है वहीं दूसरी ओर लाल कुआं रेलवे स्टेशन में अचानक पानी भरने के चलते कई रेल गाड़ियां भी प्रभावित हुई है। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले चार दिनो से लगातार हो रही बारिश के चलते टांडा जंगल का पानी काशीपुर रेलवे लाइन से होते हुए लाल कुआं रेलवे स्टेशन सहित रेलवे ट्रैक के किनारे बसे खड्डी मोहल्ला ,हाथी खाना,गोला रोड में भारी जल भराव हो गया है।रेलवे लाइन के किनारे बसे खड्डी मोहल्ला में सैकड़ो घर पानी में डूब गए हैं। अचानक घरों में पानी घुसने के चलते यहां लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इधर अचानक जंगल का पानी रेलवे स्टेशन में आने से रेलवे की सभी पटरिया पानी में डूब गई। परिणाम स्वरूप लखनऊ से काठगोदाम आने वाली रेलगाड़ी को पंत नगर में रोका गया है। इसके अलावा बरेली से आने वाली डेमो ट्रेन को भी पंतनगर में रोका गया है। जबकि गुलरभोज से आ रही पैसेंजर रेलगाड़ी को टांडा जंगल में रोका गया है। जबकि संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को काठगोदाम में रोका गया है। लालकुआं के स्टेशन मास्टर पुस्कर सिंह राणा ने बताया की रेलवे स्टेशन में पानी भरने के चलते प्रातः 6:00 बजे के बाद से अभी तक सभी रेलगाड़ियां को स्थगित किया गया है।
गोला नदी का जलस्तर बढ़ने से भूकटाव जारी
विगत दिनों से हो रही भारी बरसात के दौरान गोला नदी ने भी अपना विकराल रूप धारण कर लिया है जिसके चलते बिंदुखत्ता के तटवर्ती क्षेत्रों में भारी भूखटाव हो रहा है।इस दौरान इंदिरा नगर द्वितीय में गौला नदी से सटे दो घरों के लोगों को मयसामान सहित सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें