हिमालय प्रहरी

वन विभाग की टीम ने जंगलों से चोरी-छिपे सागौन लकड़ी ले जाते पिकअप वाहन को किया सीज

खबर शेयर करें -

खटीमा: उधम सिंह नगर जिले के सीमांत क्षेत्र खटीमा के जंगलों से वन विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद लकड़ी तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है. वन विभाग लकड़ी तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई करने में जुटा हुआ है. इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर खटीमा वन रेंज की टीम ने पीलीभीत रोड पर बेशकीमती सागौन की लकड़ी से भरे एक पिकअप वाहन पकड़ा है.

वन विभाग ने सागवान से भरे पिकअप को सीज कर दिया गया है. इस दौरान ड्राइवर सहित दो अन्य लकड़ी तस्कर गाड़ी पर सवार थे, जो मौके से फरार होने में सफल रहे. खटीमा वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र मनराल ने कहा मुखबिर ने सूचना दी थी कि एक गाड़ी खटीमा के जंगलों से बेशकीमती सागौन लेकर यूपी के बहेड़ी जा रही है.

जिसकी सूचना पर उन्होंने टीम गठित कर सागौन से भरी एक पिकअप को पीलीभीत रोड पर पकड़ा. वन विभाग की टीम को देखकर ड्राइवर सहित गाड़ी में सवार दो अन्य तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. वन विभाग ने वाहन को वन रेंज के ऑफिस में लाकर खड़ा कर दिया है और अज्ञात लकड़ी तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Exit mobile version