हिमालय प्रहरी

वार्ड नंबर 10 की सभासदा के आकस्मिक निधन पर नगर निगम में शोक सभा का आयोजन

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 10 की सभासदा सुमा देवी के आकस्मिक निधन पर नगर निगम परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभासद की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मोन रखा।

यहां नगर निगम परिसर में आयोजित शोक सभा में मुख्य नगर आयुक्त विवेक रॉय ने शोक संदेश पढ़ते हुए नगर निगम के वार्ड नंबर 10 की सभासदा सुमा देवी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की इस दौरान निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रख सभासदा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दिवंगत सभासदा के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस पहुंचाया।

इस दौरान मेयर उषा चौधरी ने सभासदा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सभासदा सुमा देवी की कमी हम सभी को हमेशा खलेगी। इस दौरान पार्षद राजकुमार सेठी सहित निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version