हिमालय प्रहरी

विधवा महिला ने काशीपुर के प्रतिष्ठित अस्पताल के प्रबंधकों पर लगाया शारीरिक उत्पीड़न का आरोप

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल के प्रबंधकों पर एक विधवा महिला ने शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस में न्याय की गुहार लगाई है। उक्त महिला अस्पताल में पिछले 5 सालों से कार्यरत है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

काशीपुर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 7 साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। वह रामनगर रोड स्थित एक अस्पताल में काम करती थी। इस दौरान मुरादाबाद रोड स्थित एक अस्पताल के प्रबंधक को उसका काम पसंद आया और उसने कहा कि वह मुरादाबाद रोड पर एक अस्पताल खोल रहे हैं। जिसमें ईमानदार और साफ छवि के लोगों की आवश्यकता है। जिसके बाद वह मई 2017 से उक्त अस्पताल में अपनी सेवाएं देने लगी।

महिला ने बताया कि एक दिन अस्पताल के प्रबंधक ने कहा कि उसके कोई संतान नहीं है। यदि वह सहमत हो तो वह उसके लिए एक बच्चे को जन्म दे। वह उसका ख्याल अपनी पत्नी की तरह रखेगा। जिस पर उसने मना कर दिया। इसके बाद अस्पताल का प्रबंधक उसपर मानसिक दबाव बनाने लगा। जिससे उसने प्रबंधक के आगे समर्पण कर दिया। इसके बाद उक्त प्रबंधक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन उसने उसके अश्लील फोटो भी खींच लिये। इसी दौरान उक्त अस्पताल के दो और प्रबंधकों ने उसके अश्लील फोटो दिखाकर दबाव बनाते हुए उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

Exit mobile version