हिमालय प्रहरी

विभिन्न मांगों को लेकर व्यपारियो ने ‘एसडीएम’ को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें -

काशीपुर । दीपावली के पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्व मनाये जाने को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांशा वर्मा द्वारा बुलाई गई बैठक के दौरान देवभूमि व्यापार मण्डल के प्रदेश संगठन मंत्री आशीष अरोरा के नेतृत्व में व्यपारियों ने विभिन्न मांगों को लेजर ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़े 👉 हरक सिंह रावत : जब जीवन की गारंटी नहीं तो पार्टी की कैसे हो सकती है
ज्ञापन में व्यपारियों ने अपने सुझाव देते हुआ कहा कि आतिशबाजी की दुकानें सुरक्षा के मद्देनजर उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज के मैदान अथवा श्रीरामलीला ग्राउण्ड में लगायी जायें, इसके साथ ही दीपावली के पर्व को देखते हुए शहर के अंदर ट्रैफिक यातायात कि स्थिति को सुचारू एवं सुलभ बनाने के लिए मेन चौराहे से मौहल्ला किला तथा सुदामा लाल स्कूल से डॉ सत्ता मोड़ से होते हुए श्मशान घाट तक वन-वे-ट्रैफिक कि व्यवस्था कि जाये ताकि शहर में आवागमन सुचारू रूप से चल सके, इसके साथ ही चार पहिया वाहनों पर ही नगर में प्रवेश पर रोक लगायी जाये,

ज्ञापन में व्यपारियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को बताया कि दीपावली पर हमेशा अग्निकाण्ड का भय बना रहता है, अतः इस दौरान अग्निशमन की एक गाड़ी जेल पार्किंग में खड़ी की जाये, व्यापारियों ने आरओबी का कार्य धीमी गति से चलने की जानकारी देते हुए मांग की कि दीपावली पर्व से पूर्व आरओबी के दोनों ओर सर्विस रोड युद्धस्तर पर निर्माण कराये ताकि इस दौरान कोई दुर्घटना न हो, ज्ञापन देने वालो में मुख्य रूप से आशीष अरोरा बॉबी, गुरविंदर सिंह चण्डोक, विवेक मेहरोत्रा, राकेश नरूला, सुनील टण्डन, दीपक चावला, ललित अरोरा, चन्द्रशेखर प्रजापति, चर्चित जिंदल, अमित गुप्ता, सौरभ शर्मा, तथा विनय अग्रवाल शामिल रहे।

Exit mobile version