हिमालय प्रहरी

वीडियो :पौड़ी एसडीएम पर हो मुकदमा, वरना यूथ कांग्रेस पूरे प्रदेश में करेगी उग्र आन्दोलन – हेमन्त साहू

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजपुरा में बैठक कर पौड़ी एसडीएम द्वारा यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव के साथ की गयी गाली गलौच मारपीट की कड़े शब्दों निन्दा करते मुख्यमंत्री से मांग की है एसडीएम पर कानूनी कार्यवाही के निर्देश देकर जेल भेजकर कर सबक सिखाया जाये।

यूथ काग्रेस महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा अग्निवीर भर्तियों में युवाओं को ‘आंदोलन में ना होने का प्रमाण पत्र’ के नाम पर प्रताड़ित किए जाने का विरोध करने पर एसडीएम पौड़ी द्वारा युवा कांग्रेस महासचिव नितिन बिष्ट (पौड़ी) से अभद्रता और गाली गलौच की जो कि बेहद शर्मनाक है। साहू ने कहाँ एसडीएम पर गाली गलौज मारपीट सार्वजिक स्थान पर सम्मानित प्रदेश महासचिव को अपमानित करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाये।वरना यूथ कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आन्दोलन करेंगी जिसकी जिम्मेदारी राज्यसरकार की होंगी।

बताते चलें कि अग्निवीर भर्तिया शुरू हो चुकी है  जिसके चलते अग्निवीर भर्तियों में युवाओं को चरित्र प्रणाम पत्र जैसे विभिन्न तरह के प्रमाणपत्र देने पड़ रहे है। जिसके लिए प्रशासन भी देर रात तक कार्य कर रहा है। वहीं बीते शनिवार रात को प्रदेश  महासचिव युवा कांग्रेस नितिन बिष्ट ( पोड़ी ) जब एसडीएम के पास पहुँचे और  प्रमाणपत्रों को लेकर बात करने लगे तो एसडीएम किसी बात पर भड़क गए और  गाली गलौच और  मारपीट पर उतर आये।

नितिन बिष्ट का कहना है कि युवाओ के समय से प्रमाणपत्र नही बन पा रहे थे जिस वजह से युवाओ की बात लेकर वो एसडीएम के पास पहुँचे थे लेकिन एसडीएम उनकी बात सुनने की बजाय गुंडई पर उतर आए।। वहीं एसडीएम ने बताया कि कॉंग्रेस नेता के खिलाफ सरकारी काम मे बाधा डालने में मुकदमा भी कल रात ही दर्ज करवा लिया गया है।

लेकिन ये मामला यही नहीं थमा यूथ कांग्रेस महासचिव नितिन बिष्ट और एसडीएम के विवाद ने तूल पकड़ लिया। एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गांधी पार्क में उपवास पर बैठ गए।उपवास से पहले मीडिया से बातचीत में रावत ने कहा था कि एसडीएम एक लोकसेवक है। उससे इस प्रकार के आचरण की अपेक्षा नहीं जाती।

बैठक में सचिन राठौर सहिल राज जतिन अग्रवाल प्रीति आर्या नवल कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किये।

Exit mobile version