हिमालय प्रहरी

व्यापारी से हुई ठगी के मामले के खुलासे को लेकर एसपी सिटी से मिले व्यापारी

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने एसपी काशीपुर से मुलाकात कर
विगत कुछ माह पूर्व व्यापारी से हुई ठगी के मामले के खुलासे की मांग की। इस दौरान कई व्यापारी भी मौजूद रहे।


उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा के नेतृत्व में एकत्रित व्यापारियों ने एसपी सिटी कार्यालय पहुंचकर एसपी चंद्रमोहन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने विगत कुछ माह पूर्व नगर के ज्वेलर्स व्यापारी सुभाष चंद्र वर्मा से हुई लूट कांड का खुलासा करने की मांग की इस दौरान एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि उक्त ठगी के मामले का विगत महा पूर्व खुलासा कर दिया गया है तथा आरोपी युवक वर्तमान अन्य किसी मामले में मध्य प्रदेश की जेल में है जिसको शीघ्र ही रिमांड के लिए यहां लाया जाएगा इस दौरान कोतवाल मनोज रतूड़ी ने कहा कि आरोपी को रिमांड के लिए लाने के लिए शीघ्र ही एक टीम को मध्यप्रदेश भेजा जाएगा। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष राज कुमार सेठी, महामंत्री राजकुमार यादव, संजय भाटिया ,सुशील बरेजा ,सुभाष वर्मा मौजूद रहे।

Exit mobile version