हिमालय प्रहरी

व्यापार मंडल चुनाव हुआ रोचक, 23 प्रत्याशी चुनावी रण में, प्रिया बनी निर्विरोध महिला सचिव

खबर शेयर करें -

लालकुआं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल चुनाव अब अपने चरम पर पहुंच चुका है जहां दावेदारों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती देखी जा रही है वहीं पिछले काफी समय से तैयारी कर रहे प्रत्याशियों की दिल की धड़कने बढ़ने लगी हैं।

बता दें कि लाल कुआं में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल का चुनाव मतदान इस महीने की 31 तारीख को होना तय किया गया है जिस कड़ी में आज 24 मई को नामांकन पत्र खरीदने की तिथि रखी गई थी जिसमें 10 पदों के लिए 24 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे अब यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा की 26 तारीख जो कि नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख तय की गई है चुनाव में क्या समीकरण लेकर आती है।

बताते चलें कि व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु निवर्तमान अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट समेत अनूप भाटिया ने नामांकन पत्र लिया, दूसरी तरफ महेश भट्ट और नरेश चौधरी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र लिया वही महामंत्री पद हेतु दिनेश लोहनी, विनोद शर्मा, अंशु अग्रवाल, फईम एवं मुख्तियार अहमद ने नामांकन पत्र लिया।

बात करें उपाध्यक्ष पद हेतु तो राजन भाटिया, नंदन सिंह राणा एवं वसीम राजा ने नामांकन पत्र लिए, उधर उप सचिव पद के लिए विनोद पांडे समेत रोहित पांडे और जुनैद खान ने नामांकन पत्र लिए, कोषाध्यक्ष पद पर शुभम शर्मा एवं प्रकाश कुमार ने नामांकन पत्र लिया।

संगठन मंत्री में किशन भट्ट एवं अलीम उर्फ मतलिम ने नामांकन पत्र लिया वही प्रचार मंत्री के लिए रवि अनेजा एवं फैज खान ने नामांकन पत्र लिया, महिला उपाध्यक्ष पद हेतु मीना रावत एवं गीता शर्मा ने नामांकन पत्र लिए।

वही महिला सचिव के पद पर लालकुआं के वरिष्ट व्यापारी राहुल मित्तल की धर्मपत्नी व एमआई स्टोर, राधे-राधे कम्युनिकेशन की स्वामिनी प्रिया मित्तल निर्विरोध महिला सचिव बनी।

Exit mobile version