शांतिपुरी: शांतिपुरी क्षेत्र में खनन को लेकर एक बार गोलियों की गूंज से दहशत फैल गई है। यहाँ पर खनन पट्टे के रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा मंडल महामंत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
पंतनगर शांतिपुरी मंडल के महामंत्री संदीप कार्की पुत्र जगत सिंह शांतिपुरी नंबर तीन में निवास करते है। शनिवार सुबह संदीप की पड़ोस में रहने वाले ललित मेहता से खनन पट्टे पर जाने वाले मार्ग को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बड़ने पर ललित मेहता ने संदीप के सीने पर असलहा सटाकर फायर कर दिया। परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल संदीप को किच्छा के सरकारी अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत देख उसे रुद्रपुर के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रुद्रपुर निजी अस्पताल में डाक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ आशीष भारद्वाज, कोतवाल विक्रम राठौर दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए, और घटना की जानकारी ली। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर संदीप कार्की की मौत के बाद उसकी पत्नी प्रीति और पुत्र दक्ष तथा पुत्री अनुष्का का रो-रोकर बुरा हाल है।