शादी वाले घर पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूल्हे ने शादी से कुछ ही घंटे पहले सात फेरे लेने से इंकार कर दिया। दरअसल दूल्हे के मोबाइल पर होने वाली एक वीडियो आया था, जिसे देखकर वह सन्न रह गया। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मंगेतर को वीडियो में किसी और के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा था। लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि ये वीडियो युवती की बहन ने ही अपने होने वाले जीजा को भेजी थी।
दूल्हे को भेजे गए वीडियो में दुल्हन ‘बैचलर पार्टी’ में भद्दी हरकतें करती दिख रही थी। वीडियो को देखते ही दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उसने तुरंत दुल्हन से रिश्ता तोड़ लिया और शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे को मंगेतर का वीडियो किसने भेजा ये बात जानकर भी लोग हैरान रह गए।
शादी में आई एक महिला मेहमान ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा कि दूल्हे को ये वीडियो उसकी मंगेतर की बहन ने ही भेजा था। दुल्हन की बहन ने जानबूझकर वीडियो को ‘बदला लेने’ के इरादे से भेजा था, क्योंकि शादी में उसे Bridesmaid का दर्जा नहीं दिया गया था। उधर इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी ने कहा कि दुल्हन को तुरंत ही अपनी बहन से रिश्ता तोड़ लेना चाहिए तो किसी ने कहा कि क्या दूल्हे को पहले से नहीं पता था? जबकि कई लोगों का कहना है कि आपसी समझ होना बेहद जरूरी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें