ग्रेटर नोएडा में एक युवक की पूर्व प्रेमिका ने उसे घर बुलाया. इसके बाद उसके भाई और मां ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद लाश को नहर में फेंक दिया. पुलिस का कहना है कि युवक प्रेमिका को उसकी शादी के बाद भी कॉल और मैसेज कर परेशान कर रहा था. पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं.
इस मामले में थाना सूरजपुर के SHO अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि दरअसल सूरजपुर का रहने वाला रॉबिन 27 फरवरी को अचानक घर से लापता हो गया. उसके घरवालों ने पुलिस के पास जाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि रॉबिन के मोनिका नाम की लड़की से अवैध संबंध थे.
शादी के बाद भी कर रहा था मैसेज करके परेशान
इस पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि मोनिका की 2019 में शादी हो गई थी. उसके बावजूद भी आरोपी लगातार उससे मिलने की कोशिश करता था, उसको मैसेज करता था. फोन कॉल और मैसेज किया करता था. रॉबिन की इन हरकतों से मोनिका परेशान थी. उसने यह बात अपने भाइयों और मां को बताई. इसके बाद मिलकर रॉबिन की हत्या की साजिश रच डाली.
पहले मुंह में कपड़ा ठूंसा… फिर LED केबल से घोंट दिया गला
पुलिस के अनुसार, रॉबिन मोनिका से मिलने के लिए लगातार दबाव बना रहा था. इसके चलते मोनिका और उसके पति ने मिलकर एक साजिश रची. साजिश के तहत मोनिका ने रॉबिन को 27-28 फरवरी की रात को अपने घर बुलाया और आरोपी सुबोध, सागर रवि ने मिलकर रॉबिन के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. इसके बाद LED केबल से रॉबिन का गला घोंटकर उसका कत्ल कर दिया. इस वारदात में मोनिका की मां और उसके तीन भाई भी शामिल रहे.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें