हिमालय प्रहरी

श्मशान में घमासान, मां की मौत पर बेटों ने की ये शर्मनाक हरकत, जानिए क्या है मामला

खबर शेयर करें -

राजधानी भोपाल में श्मशान में घमासान का एक अजीब मामला सामने आया है। जहां पर मां चिता पर लेटी थी। मगर बेटों की शर्मनाम करतूत के चलते परिवार की इज्जत सरेआम नीलाम हो गई। दरअसल हुआ यूं कि, संपत्ति के विवाद के चलते मां के अंतिम संस्कार के वक्त 5 भाई आपस में झगड़ पड़े। चार भाईयों ने मिलकर अपने 5वें भाई को जमकर पीट दिया। एकाएक हुए घटनाक्रम के चलते मौके पर मौजूद परिचित व रिश्तेदार सकते में आ गए। मामला रातीबढ़ थाना क्षेत्र के गांव विशनखेड़ी का है। मां की मौत की सूचना के बाद पांचवा बेटा श्मशान घाट पर मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा था। इस बीच चार अन्य भाईयों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में चारों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

रातीबढ़ पुलिस ने बताया कि, गांव विशनखेड़ी के छोटेराम को मां सरजूबाई की मौत होने की सूचना मिली। छोटेराम के चार भाई हैं। जब पीड़ित मां के अंतिम संस्कार के वक्त श्मशान पहुंचा तो उसके भाई जगदीश, हीरालाल, अमित व अशोक ने उसे मां के अंतिम दर्शन नहीं करने दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद परिजनोंं व समाज के लोगों ने चारों भाईयों को समझाया। मगर वे टस से मस नहीं हुए। चारों ने पीड़ित पर हमला कर जमकर मारपीट की। पुलिस के मुताबिक छोटेराम को शरीर पर कई जगह चोटें आई है। इसके बाद 108 एंबुलेंस से पीड़ित को इलाज के लिए जेपी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है।

संपत्ति ने खून के रिश्तों में दरार बढ़ा दी

पुलिस ने बताया कि, घायल छोटेराम ने पूछताछ में बताया कि, गांव में हम सभी भाईयों ने 13 हजार स्क्वायर फीट जमीन खरीदी थी। इसके बंटवारे को लेकर हमारे बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस के मुताबिक इसका मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। जिसमें कोर्ट की ओर से पांचों के पिता खेमसिंह के जीवित रहते जमीन का बंटवारा करने पर स्थगन आदेश हैं। पुलिस के मुताबिक चारों भाई मामले को उच्च न्यायालय में ले जाने का जिम्मेदार छोटेराम को मानते हैं। यही वजह है कि छोटेराम को परिवार से अलग किया हुआ है। जिसके चलतें वह अपने परिवार के साथ गांव में अलग रहता है। पुलिस मामला दर्ज होने के बाद आगे की जांच में जुटी है। परिवार में मौताणे की वजह से फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Exit mobile version