हिमालय प्रहरी

श्री कृष्णा नर्सिंग होम के ए सी में अचानक आग लगने से मची अफरातफरी, दमकल वाहन पहुंचने से पहले ही अस्पताल प्रशासन ने सतर्कता के साथ आग पर पाया काबू

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। नगर के एक निजी अस्पताल में स्थित डायलिसिस सेंटर में लगे  ऐ सी में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग की गाड़ी से पहले ही अस्पताल प्रशासन ने सतर्कता के साथ आग पर काबू पा लिया, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के आज शाम को चामुंडा मंदिर के पास श्री कृष्णा नर्सिंग होम के डायलिसिस सेंटर में  लगे ए सी में अचानक धुँआ उठता हुआ दिखाई दिया और देखते ही देखते एसी धू धू कर जलने लगा अस्पताल में अचानक हुए अग्निकांड के दौरान फायर अलार्म बजाने से अस्पताल में  अफरा तफरी का माहौल हो गया।इधर मौके पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही अस्पताल प्रशासन द्वारा तुरंत मैंन स्विच ऑफ कर अग्निशमन यंत्रों द्वारा आग पर  काबू पा लिया। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों एवं फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कोई अप्रिय घटना घटित न होने पर राहत की सांस ली।
Exit mobile version