हिमालय प्रहरी

वीडियो : सड़क खोदकर बनाए जाने की बात सुनते ही ठेकेदार हुआ आग बबूला, निगम में अपील करने आए लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए ठेकेदार मारपीट को हुआ उतारू

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर नगर निगम सभागार में वार्ड नंबर 13 में हो रहे सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार और वार्ड वासियों के बीच हुई गुत्थमगुत्था पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है हैरान कर देने वाली बात है कि जब मीटिंग में हंगामा हो रहा था उस समय नगर निगम की मेयर उषा चौधरी और नगर निगम आयुक्त विवेक रॉय सहित निगम के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे। इधर ठेकेदार द्वारा नगर निगम की मीटिंग में फरियादियों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार एवं हाथापाई के विरोध में समाजसेवी जगमोहन सिंह वार्ड वासियों के साथ नगर निगम प्रांगण में धरने पर बैठे।

बताते चलें कि सोमवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक के दौरान खालसा फाउंडेशन के प्रवक्ता जगमोहन बंटी एवं वार्ड के तमाम लोगों द्वारा वार्ड नंबर 13 की सड़क को सही प्रकार से बनवाने के लिए दरख्वास्त करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 13 में जगह सड़क को खोदे ही सड़क के ऊपर सड़क बनाई जा रही है जिसके चलते बरसातों में सड़क का पानी उनके घरों में घुस जाएगा जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा सड़क निर्माण को लेकर लोग अभी अपनी राय रख ही रहे थे कि बैठक में मौजूद ठेकेदार वहां पर मौजूद मेयर उषा चौधरी और मुख्य नगर आयुक्त सहित तमाम अधिकारियों के सामने गुस्से में आग बबूला होते हुए वार्ड वासियों से धक्का-मुक्की करने लग गया यही नहीं बल्कि ठेकेदार मारपीट तक को उतारू हो गया वही इतना हंगामा होने के बाद खालसा फाउंडेशन के प्रवक्ता जगमोहन बंटी अपने साथियों के साथ नगर निगम ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

इधर मामला बढ़ता देख नगर आयुक्त विवेक रॉय ने सड़क निर्माण कर रोक लगा किसी तरह मामले को शांत कराया फिलहाल नगर निगम सभागार में हुई सड़क निर्माण पर ठेकेदार द्वारा की गई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

कालोनी के लोग काफी दिनों से शिकायत कर रहे थे लेकिन संबधित अधिकारी और कुछ कर्मचारियों के न होने के कारण सड़क निर्माण स्थल पर कोई जा नहीं पाया। खुद उनके पैर में दिक्कत होने की वजह से वह स्वयं भी वहाँ नहीं जा पाई। कुछ लोगों ने ठेकेदार का कुछ सामान आदि भी फेंक दिया था जिससे ठेकेदार भी नाराज थे। इसी के चलते आज दोनों के बीच गरमा गर्मी की नौबत आ गई।

ऊषा चौधरी मेयर नगर निगम काशीपुर

Exit mobile version