हिमालय प्रहरी

सड़क दुर्घटनाओ में बाइक में सवार दो युवकों की मौत

खबर शेयर करें -


रुद्रपुर: जनपद के दो अलग अलग सड़क हादसों में बाइक में सवार दो युवको की मौत हो गई। जिसकारण उनके परिजनों में कोहराम मचा है।
पहली घटना किच्छा बाइपास रोड पर हुई। यहां पर सोमवार की रात को ट्रांजिट कैंप, वार्ड नंबर 10 निवासी 28 वर्षीय अजय पाल बाइक से किच्छा की ओर जा रहा था। किच्छा बाइपास रोड पर तीनपानी के पास बाइक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा भगवानपुर निवासी 35 वर्षीय पंकज सैनी सोमवार रात को रुद्रपुर बाइक द्वारा वापस घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच गदरपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पंकज साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से पंकज साहनी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version