हिमालय प्रहरी

सरहानीय कार्य! हल्दूचौड़ में आयोजित भागवत कथा में अर्जित राशन व अन्य सामग्री को कथा व्यास ने वृद्धा आश्रम में भेंट कर निराश्रित बुजुर्गो का किया सम्मान

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,लालकुआं।हल्दूचौड़ के गोपीपुरम में आयोजित  सात दिवसीय भागवत कथा में कथा व्यास नीरज त्रिपाठी ने अपने मुखार बिंदु से श्री भागवत कथा का श्रवण कर सभी धर्म प्रेमी जनता को आनंदित कर दिया वही श्रद्धालुओं द्वारा भेंट किए गए राशन व अन्य सामग्री को  कथा व्यास व अन्य ग्रामीणों द्वारा विरासत वृद्धा आश्रम गौलापार के निराश्रित बुजुर्गो को दान कर सभी क्षेत्रवासियों का दिल भी जीत लिया। इस दौरान वहा रहने वाले निराश्रित बुजुर्गो व वृद्धा आश्रम को संचालित करने वाले लोगों ने व्यास नीरज त्रिपाठी समेत सभी लोगों को आभार व्यक्त करते हुए इस पुनीत कार्य की सराहना व्यक्त की है ।

हल्दूचौड़ में सात दिवसीय श्रीमद भागवत का सोमवार को हवन यज्ञ व प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया। कथा में श्रद्धालुओं द्वारा भेंट स्वरूप आटा, चावल, दाल, तेल, फल व अन्य सामान दिया गया। मंगलवार को कथा व्यास पंडित नीरज त्रिपाठी की अगुवाई में समाजसेवी लाखन मेहता, दरबान सिंह, ममता गुणवंत, निर्मला रुवाली, संगीता मेहरा भागवत कथा में अर्जित सामान को गौलापार के दौलतपुर स्थित विरासत वृद्धा आश्रम ले गए। और वहा रहने वाले निराश्रित बुजुर्गो को भेंट किया गया। बता दें कि गौलापार में विरासत वृद्धा आश्रम समिति की शशि सिंह द्वारा वृद्धा आश्रम खोलकर निराश्रित बुजुर्गो की देखभाल की जाती है। जहां पर नेपाल, अल्मोड़ा, नैनीताल व उधम सिंह नगर के एक दर्जन बुजुर्ग निवास करते है। जबकि आश्रम के बगल में प्रकाश सिंह बिष्ट द्वारा अपणी पाठशाला के नाम से 30 गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। इस मौके पर हंशी बिष्ट, दया बिष्ट, शांति बोरा, गोपाल दत्त बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version