हिमालय प्रहरी

सांपों के मुंह को फेवीक्विक से चिपकाया, चार सपेरों को पकड़ा

खबर शेयर करें -

बेजुबान सांपों के साथ सपेरे किस कदर जुल्म ढा रहे हैं, इसकी एक बानगी नागपंचमी के दिन देखने मिली। वन विभाग ने सपेरों को पकड़कर जब सांपों को छुड़ाया तो सांपों के मुंह फेवीक्विक से चिपके मिले। वन विभाग ने चार सपेरों से दो कोबरा, तीन धामन सांप जब्त किए और सभी सांपों को उपचार के लिए वेटरनरी अस्पताल पहुंचाया।

वन विभाग के अनुसार नागपंचमी दिन वन विभाग की टीम द्वारा विशेष सर्तकता बरती गई। शास्त्री नगर मेडिकल, सगड़ा, नगर निगम रैन-बसेरा, लम्हेटा क्षेत्रों में जांच के दौरान चार सपेरों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से दो कोबरा, तीन धामन सांप जब्त किए गए। बताया जाता है कि सांपों के मुंह पूरी तरह से चिपके हुए थे।

Exit mobile version